MPNEWSCAST
छिंदवाड़ा – कोयलांचल क्षेत्र के ग्राम अम्बाडा में भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा डॉ आम्बेडकर जयंती समारोह का आयोजन बौद्ध विहार में आयोजित किया गया सर्वप्रथम डॉ आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सी. एम. गेडाम, महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष एड. रमेश लोखंडे सरपंच भारती उईके अध्यक्ष दिनेश सहारे महासचिव एड. हरिश्चंद्र प्रजापति ‘अशोक भारती , सुरेश निर्मल, आर के चौव्हान ,महेश भारती अमरद्वीप बौद्ध दिलीप मरकाम , दिनेश साहू, दीपक चौधरी , भैयालाल यादव,राजेंद्र साहू ,रीता भारती किरण सहारे सहित कई उपासक उपासिका एवं भीमसैनिको द्वारा किया गया तदुपरांत सामूहिक बुद्ध वंदना की गई ,डॉ आम्बेडकर जयंती समारोह को नेत्र विशेषज्ञ डॉ सी. एम गेडाम, प्रदेश उपाध्यक्ष एड रमेश लोखंडे दिलीप मरकाम, अशोक भारती, सुरेश भारती सरपंच भारती उईकेमहेंद्र गोनेकर ,शिव झरवड़े,समाजसेवक दीपक चौधरी व्दारा संबोधित किया- अपने उदबोधन में एड रमेश लोखंडे द्वारा सम्पूर्ण देश वासियों को डॉ अम्बेडकर जयंती कि शुभकामनाए प्रेषित करते हुए कहा सम्पूर्ण देश में सामाजिक न्याय के सिद्धांत के कारण भारत देश कि विश्व में पहचान बनी, तथागत भगवान बुद्ध के बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय डॉ बाबासाहब आम्बेडकर के शिक्षित बनो ,संगठित रहो , संघर्ष करो के विचार सामाजिक न्याय एवं विश्व शांति निर्माण में पथ प्रदर्शक एवं मानव कल्याण हेतु आज भी प्रासंगिक है वह केवल संविधान निर्माना ही नहीं अपितू. एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक, कानूनविद समाचार पत्र मूकनायक, बहिष्कृत भारत के संपादक एवं समाजसुधारक थे ,डॉ आंबेडकर भारत को दिए प्रजातान्त्रिक धर्मिरपेक्ष संविधान के रूप में आज भी जीवित है हमें उनके विचारो को सम्पूर्ण विश्व में प्रसारित करने कि आवश्यकता बताते हुए उनके द्वारा निर्मित भारतीय बौद्ध महासभा के अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाकर कार्यकारिणी गठन की अपील की डॉ सी एम गेडाम व्दारा कहा की डॉ बाबा सहाव आम्बेडकर मे सदियो से जातपात छुआछूत पाखंड अशिक्षा गरीबी से पीड़ित सर्वहारा बहुजन समाज के जीवन में आशाओ कि नई किरणे जगाई वे आजीवन बहुजनो को न्याय दिलाने के लिये संघर्ष करते रहे। समारोह का समापन आभार महासचिव एड. हरिचंद प्रजापती द्वारा किया गया डॉ आंबेडकर जयंती अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा भोजनदान किया गया
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*