*जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के निर्देशानुसार सिवनी जिले की पेय जल व्यवस्था को संचालित करने हेतु बाॅध के एल.बी.सी. नहर के माध्यम से 35 एम.सी.एम. पानी देना तय किया गया, सिवनी जिले के जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सिवनी एंव आम जनता द्वारा पेय जल की मांग की गई। मा. मंत्री तुलसीराम सिलावट जी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार 35 एम.सी.एम. जल एल.बी.सी. के माध्यम से संजय सरोवर में छोडे जाने व वहाॅ से सिवनी जिले के पेयजल व्यवस्था संचालित किये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.04.2025 को छिन्दवाडा व पाढुंर्ना के सांसद माननीय विवेक वंटी साहू जी, सिवनी विधानसभा के विधायक मा. दिनेश मुनमुन राय जी, जनप्रतिनिधियों, वैनगंगा कछार के मुख्य अभियंता
श्री ए.के.देहरिया एवं विभाग के अन्य अधिकारियों के समक्ष एल.बी.सी. का गेट खोला गया जिससे 2 दिवस तक 5 क्यूमेक्स एवं उसके बाद 20 क्यूमेक्स की दर से कुल 35 एम.सी.एम. जल पेयजल हेतु प्रदाय किया जाएगा। इसके साथ ही छिन्दवाडा जिले के पंेच नदी के आस-पास के क्षैत्र में पेयजल, मवेशियों के पीने व निस्तार हेतु 7 एम.सी.एम. पानी देने की मांग जनप्रतिनिधियों व जनता के द्वारा की गई इस हेतु मा. सांसद महोदय द्वारा बाॅध के रेडियल गेट से कुल 7 एम.सी.एम. पानी देने हेतु गेट नं. 04 आज दिनांक को खोला गया।
म.प्र.शासन की महती योजना जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम पेंच व्यपवर्तन परियोजना की बाॅध साईट पर किए गए। जिसमें बाॅध की साफ-सफाई, दुरूस्ती व मरम्मतीकरण के कार्य जनप्रतिनिधियों, जनता एवं विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रारंभ किए गए।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*