उमरियापान:- करौंदी स्थित महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के ध्यान हाल में रविवार को बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के मुख्य आतिथ्य में महर्षि ज्ञानयुग दिवस मनाया गया।वेदपाठी ब्राम्हणों ने वैदिक परंपरागत गुरुपूजन कराया। रुद्राष्टाध्यायी के आठ अध्यायों का सुस्वर पाठ किया।इस अवसर पर महर्षि विवि के कुलगुरु प्रो. प्रमोद कुमार वर्मा ने महर्षि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि ने समूचे विश्व में ज्ञान की पताका और भावातीत ध्यान की अलख जगाई है।विश्व शांति स्थापना में अध्यात्म का विशेष महत्व है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी,आश्रम प्रभारी अरविंद सिंह,रतिभान सिंह,मानवेन्द्र पाण्डेय,रामदरश यादव,जिला मंत्री विजय दुबे,मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया,मनीष बागरी,नरेन्द्र त्रिपाठी,कालूराम चौरसिया,राजेश ब्यौहार,ब्रजेश पटेल,जितेंद्र अरोरा,अटल ब्यौहार,संतोष दुबे,पारस पटेल,मोतीलाल हल्दकार,कैलाश जैन, अनिल बागरी,प्रदीप चौरसिया,प्रमोद असाटी,अंकित झारिया,राजेंद्र चौरसिया सहित आश्रम के वेदपाठी ब्राह्मणों और आचार्यों के साथ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी