सिलौंडी क्षेत्र में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महा सदस्य्ता अभियान का आगाज किया। भाजपा मे सदस्यता अभियान का कार्य कुछ दिनो से चल रहा था किन्तु आज दीनदयाल उपाध्या जी के जन्मोत्सव के रुप मे सदस्यता महा अभियान चलाया गया। जगह जगह दीनदयाल उपाध्या की प्रतिमा मे फुल माला पहनाकर जन्मोत्सव के साथ साथ भाजपा से जोडने का भी कार्य किया ।दीनदयाल उपाध्या जी का जन्मदिन के साथ साथ भाजपा सदस्यता महा अभियान चलाया गया जिसमे सिलौंडी सहित दशरमन लालपुर ,सुनारखेड़ा ,संगमा ,
लालपुर ,गोपालपुर , गुड़ा , घाना में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती में उनके चित्र में माल्यार्पण कर उनके सामाजिक जीवन के कार्यों पर चर्चा की गई । साथ ही सदस्यता अभियान में नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या मे जोडने का प्रयास किया जा किया गया । कार्यक्रम में
मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत राय ,मंडल प्रभारी जितेंद्र अरोरा संयोजक अनिल पांडे ,मंडल महामंत्री मनीष बागरी , सरपंच साकेत लोनी ,विजय राय सोनल मिश्रा,अरविंद तिवारी अन्नू पाल एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।