कटनी जीआरपी थाने के पास गोली चलने से मची सनसनी। प्रयागराज निवासी घायल व्यक्ति रात्रि में जबलपुर रेफर।सूत्रों के मुताबिक गोली सम्भवतः किसी और पर चलाईं गई जो इस शख्स को लगी। गोली चलाने वाला अज्ञात है। स्थानीय लोगों ने घायल अरुण दुबे नामक व्यक्ति को अस्पताल भेजा। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद भी जीआरपी थाने के बाहर एक पुलिस
वाला भी नहीं निकला। सूत्रों के मुताबिक तीन बाइक सवार तीन लोगों ने गोली चलाई और भाग गए। उनका निशाना कोई और था पर सामने अरुण दुबे आ गया। पीठ के नीचे गोली शरीर को छूते हुए निकली। घायल अरुण दुबे को रात्रि में ही जिला अस्पताल कटनी से जबलपुर रेफर किया गया है।