कटनी।। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में आरंभ हो रहे भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 की सिलोड़ी मंडल की कार्यशाला को महापौर प्रीति संजीव सूरी ने संबोधित करते हुए कहा कि कटनी ज़िले की चारों विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता अगर किसी लक्ष्य को तय कर लेता है तो वह केवल लक्ष्य को प्राप्त नहीं करता उस लक्ष्य को पार करके इतिहास बनाने का काम करता है। उक्त कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय ,मंडल प्रभारी जितेन्द्र अरोरा एवं बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।