<header id="masthead" class="site-header site-width"> <div class="header-secondary d-flex"><nav id="site-navigation" class="main-navigation d-flex w-100"> <div class="navigation-wrapper w-100"> <div class="menu-menu-1-container"> <time class="entry-date published" datetime="2024-05-25T16:04:21+05:30">मरीज के पति ने फोड़ा डॉक्टर का सिर, </time> दरअसल ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में आने वाले मुरार जिला अस्पताल में आज सुबह रोज की तरह डॉक्टर दिलीप राजौरिया अपनी ओपीडी में मरीज देख रहे थे। तभी एक अटेंडर मरीज को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा और इलाज करने के लिए कहने लगा। डॉक्टर ने उससे कहा कि ‘मैं टीबी डिपार्टमेंट के विशेषज्ञ हूं। आप अपने मरीज को लेकर मेडिसिन के डॉक्टर को दिखा दीजिए।’ इसी बात को लेकर अटेंडर ने विवाद करना शुरू कर दिया। आरोपी कहने लगा कि डॉक्टर उनके मरीज को क्यों नहीं देख रहे। इतना कहते ही अटेंडर बाहर गया और वजनी पत्थर उठाकर लेकर आया। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर दिलीप राजौरिया पर हमला कर दिया। जिससे डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद अस्पताल में आए लोगों की मदद से डॉक्टर पर हमला करने वाले सभी लोगों को पकड़ लिया गया। [video width="960" height="540" mp4="https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/05/km_20240525-1_540p_30f_20240525_164714.mp4"][/video] ग्वालियर मुरार थाना एसआई ब्रम्हांनन्द शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मुरार थाना पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल मौके पर पहुंची और हमला करने वाले 3 लोगों को हिरासत में लेकर थाने आए। जहां डॉक्टर दिलीप राजौरिया की शिकायत पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। </div> </div> </nav></div> </header>