कटनी मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक प्राधिकरण जिला न्यायालय के आदेश अनुसार समाधान आपके द्वार योजनांतर्गत दिनांक 24 फरवरी 2024 शनिवार को नगर निगम सीमा अंतर्गत क्रमशः नगर निगम कटनी कार्यालय बस स्टैंड पुलिस चैाकी के पास जोन क्रमांक 01 दुर्गा चौक खिरहनी जोन क्रं 02 के पास सुभाष चौक माधव नगर उप कार्यालय जोन क्रमांक 04 में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें विगत वित्तीय वर्ष 2022 23 तक की बकाया राशि पर नियमानुसार संपत्ति कर एवं जलकर की बकाया राशि में अधिरोपित अधिभार सरचार्ज में छूट प्रदान की जानी है। इसके लिए समस्त अधिकारी कर्मचारी निर्धारित 24 फरवरी 2024 शनिवार को प्रातः 10 बजे उपस्थित रहकर वसूली यथावत जारी रखे जाने एवं अधिक से अधिक करदाताओं को अधिभार में छूट का लाभ प्रदान करते हुए कार्रवाई करेंगे। राजस्व विभाग से संबंधित समस्या एवं कठिनाई आने पर राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक एवं जलकर से संबंधित समस्या के निराकरण के लिए विनोद सिंह चैाहान प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक से संपर्क कर तत्काल यथा समय समस्या का निराकरण कराया जाएगा। निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा लोक अदालत के आयोजन हेतु अधिकारियों कर्मचारियों को आयोजन स्थलों पर सौंपी गई संपूर्ण व्यवस्थाऐं समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।