रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय ख्याति प्राप्त निजी अस्पताल नर्मदा अपना अस्पताल में चल रही भागवत कथा के पंचम दिवस शनिवार को कथावाचक अंबालिका किशोरी द्वारा कथा में भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। इस दौरान कथा व्यास अंबालिका किशोरी जी ने कहा कि भगवान की लीलाएं अनंत,अपार और अनादि हैं इनका दर्शन प्रभु की कृपा से ही संभव है। आज हमारे जीवन का सौभाग्य है कि प्रभु की लीला के प्रसंग सुनने को मिल रहे हैं।कथा में आज सबसे पहले भगवान शिव प्रभु के दर्शन के लिए आते हैं। वे माता यशोदा से भगवान के दर्शन कराने की विनय करते हैं। उसके बाद भगवान ने पूतना नमक राक्षसी का वध किया। प्रभु ने बकासुर, अघासुर आदि राक्षसों का वध किया। इस दौरान गोचरण लीला का प्रसंग भी सुनाया। भगवान की माखनचोरी लीला का प्रसंग सुनाया तो श्रोता भाव विभोर हो गए। इसके बाद गोवर्धन धारण की लीला का विस्तार से वर्णन किया गया। इस दौरान छप्पन भोग लगाए गए। इस कथा में भजनों पर श्रोता खूब झूमे।
आज की कथा में ओम प्रकाश सिंह सिसोदिया सह सेवा प्रमुख मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक रामवीर कौरव जी, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक दीपक अग्रवाल ,वरिष्ठ पार्षद शिवकिशोर रावत, डिवाइन बिल्डर्स के डायरेक्टर लक्ष्मण बैस ,भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल, रमेश पटेल धुरगड़ा,शिवा दुबे तालनगरी,करणी सेना नगर अध्यक्ष शशिकांत ठाकुर,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिहानी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक महाला, भाजपा नेत्री सुचित्रा यादव , विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष शंकरलाल विश्वकर्मा, सचिव कन्हैया लाल, भाजपा नगर मंत्री मनीष परदेसी, मंडल अध्यक्ष पिव सुमित गौर, राम सागर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रूपेश राजपूत, हिरणखेड़ा सरपंच अमृता लिटोरिया , आषुतोष लिटोरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।