कटनी । कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन तथा मंडी सचिव कृषि उपज मंडी समिति देवेन्द्र सिह ठाकुर के मार्गदर्शन में वाहन द्वारा कृषि उपज का अवैध परिहन करते हुए पकडे पाये जाने पर दाण्डिक मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क एवं समझौता शुल्क के रूप में 79 हजार 690 रूपये की वसूली की जाकर कार्यालय में जमा कराई गई।
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर कृषि उपज मंडी सचिव देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने कार्यवाही के दौरान ट्रक नंबर यू.पी 65 एल.टी 6227 की जांच की जांच के दौरान 348 क्विंटल गेंहू का अवैध परिवहन पाया गया। जांच दल मे प्रेम कुमार मांझी सहायक उप निरीक्षक, किशोर कुमार पनिका सहायक उप निरीक्षक एवं सुधीर त्रिपाठी सहायक उप निरीक्षक द्वारा मंडी सचिव देवेन्द्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में कार्यवाही की गई।