जिले के 13 मंडलों में मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम संपन्न हुए, जिले के मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी व स्वप्निल तिवारी ने बताया कि प्रदेश आवाह्न पर जिले के मंडलों में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बूथ विस्तारक, पालक, संयोजक सहित त्रिदेव व वरिष्ठ -कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। बुडेरा व बड़ागांव मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में अमित नुना, नगर मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ अभय प्रताप सिंह यादव, विधायक राकेश गिरी, पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव, बूथ विस्तारक कन्हैया जी व शालिनी जी, शुभम जी शामिल रहे, कुंडेश्वर मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री अश्विनी चढार, विधायक राकेश गिरी शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत स्वरूप मजबूत स्थिति में आई है, आमजन भाजपा सरकार की जन हितेषी योजनाएं से लाभान्वित हो रहे हैं, भाजपा पार्टी गरीब वंचित वर्ग की पार्टी है, आज भाजपा पार्टी की योजनाओं से गरीब व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुका है, जिसका सीधा असर आने वाले चुनाव में देखा जाएगा भाजपा फिर से बहुमत में सरकार बनाएगी। विधायक राकेश गिरी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आदरणीय शिवराज सिंह द्वारा क्षेत्र को विभिन्न योजनाओं की सौगात दी गई है जिसमें सबसे बड़ी सौगात टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज का आ जाना है,लाडली बहना योजना से बहनों के खातों में सीधे पैसे डल जाने से उनकी आर्थिक मदद हुई है, मामा शिवराज सिंह सरकार में क्षेत्र का युवा वर्ग विकास कर रहा है, बूथ स्तर पर मजबूती से कार्यकर्ता पार्टी सेवाओं में जुटे हुए हैं। भारतीय जनता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अभय प्रताप सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं, जो पार्टी को जीत की ओर ले जाते हैं, भाजपा पार्टी में कार्यकर्ता प्रधान है जो राष्ट्र भावना का प्रभाव कर जनता की सेवा भाव में जुट कार्य कर रहा है। भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी चढ़ार ने कुंडेश्वर मंडल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता से पार्टी प्रगति करती है, आज हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ बूथ स्तर पर कैसे कार्य करना है, इसके बारे में वरिष्ठ जनों ने जानकारी दी गई है, बूथ पर कार्यकर्ताओं के परिणाम स्वरूप ही योजनाओं का सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित वैसाखिया, इंजी. अभय प्रताप सिंह यादव, नरेश तिवारी, सूरज कड़ा, पंकज प्रजापति, अशोक मेडी राय कुंडेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण नामदेव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम नरेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टीकमगढ़ से सुरेश प्रभाकर की रिपोर्ट