रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज के लिए नरसिंहपुर एवं नर्मदापुरम क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद उदय प्रताप सिंह का आभार एवं धन्यवाद भाजपा नगर मंडल इटारसी द्वारा माना गया हैं।
पहला कार्यक्रम –
इटारसी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 पर “वंदे भारत ट्रेन” का स्वागत नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं। उक्त कार्यक्रम का समय कल सुबह 27 जून 11:15 बजे, दिन मंगलवार को।
दूसरा कार्यक्रम –
तत्पश्चात “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम “मुस्कान संस्था न्यास कॉलोनी” पर टीवी स्क्रीन के माध्यम से देखा एवं सुना जाएगा। उक्त कार्यक्रम में सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं।
बूथ अध्यक्ष हेतु निर्देश-
10 :30 बजे सामूहिक रूप से सभी कार्यकर्ताओं के साथ अपने अपने बूथ पर टीवी, रेडियो चैनल, मोबाइल के माध्यम से सुन एवं देख कर संगठन ऐप और नमो एप पर अपलोड जरूर करें। उक्त जानकारी जोगिंदर सिंह अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल इटारसी द्वारा बताई गई।