रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के यशस्वी जननायक एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सेवा के 3 साल बेमिशाल पुरे होने पर भाजपा की शिवराज सरकार सदैव गरीब, शोषित, वंचित एंव अन्तिम छोर व्यक्ति के विकास कल्याण एंव कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रही है।अनुसूचित जाति मोर्चा ने नर्मदापुर मंडल के वार्ड क्रं. 33 में बस्ती संपर्क अभियान चलाया जिसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनिल अहिरवार ने बताया कि भाजपा सरकार के द्वारा सागर में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास जी के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।भाजपा सरकार अन्तिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू बकोरिया, अजा मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री श्रीराम,सहकार्यालय मंत्री अखिलेश बिल्लोरे,भाजपा मंडल महामंत्री वार्ड पार्षद श्रीमति वंदना चुटीले, श्रीमति कविता राजपूत, अंकित मेहरा, चंदन यादव, कृष्णा अहिरवार, बिरजू सराठे, महेश वर्मा, सोनू अहिरवार आदि पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहें है।