सागर । देश के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस 20 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर प्रदेश भर में जिला एवं ब्लाक स्तर पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे गए हैं। सागर जिला मुख्यालय पर लोधी क्रांति सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धन सिंह लोधी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंती बाई लोधी रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी 1857 के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी जिससे भारत के इतिहास में एक नई क्रांति आई | महारानी अवंती बाई ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों से डटकर सामना किया था अवंती बाई ने अंग्रेजों से लंबा संघर्ष करते हुए अपने जीवन की आहुति दी थी 20 मार्च 1858 को महारानी वीरांगना रानी अवंती बाई
अंग्रेजी सेना घिर चुकी थीं, ऐसे में महारानी अवंती बाई ने देश के स्वाभिमान को देखते हुए माफी मांगने के बजाय खुद को तलवार से जख्मी कर देश के लिए बलिदान दिया, फिर भी वीरांगना अवंती बाई लोधी को इतिहास के पन्नों में वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वह हकदार हैं। देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली ऐसी महान योद्धा व महापुरषों की तस्वीरें सरकारी कार्यालयों में लगाने व वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस 20 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की गई है। ज्ञापन के दौरान
हेमराज सिंह लोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष
राहुल सिंह लोधी युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री इंजीनियर शालिन सिंह युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लोधी क्षत्रिय समाज अखिलेश लोधी युवा मोर्चा जिला कार्यकारी अध्यक्ष हाकम सिंह लोधी जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह पथरिया जिला सचिव सागर एडवोकेट नरेंद्र सिंह लोधी युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता रामनिवास सिंह लोधी जिला प्रवक्ता राजपाल सिंह लोधी रामछयरी मालथौन ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लोधी युवा मोर्चा बंडा रवि लोधी चकेरी सोवत सिंह लोधी पिपरिया ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष बंडा गब्बर सिंह लोधी ग्राम पंचायत अध्यक्ष नैनधरा जोगेंद्र सिंह लोधी ग्राम पंचायत अध्यक्ष राखसी अंगत सिंह लोधी ग्राम पंचायत महामंत्री राखसी संतोष लोधी ग्राम पंचायत अध्यक्ष अमोदा मानसिंह लोधी अमोदा राजा सिंह लोधी जमुनिया रोहित सिंह लोधी कपिल लोधी सागर एडवोकेट बृजेंद्र जी रवि लोधी सोशल मीडिया ब्लॉक अध्यक्ष लोधी क्रांति सेना गढ़ाकोटा सागर सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l