सीमा कैथवास की रिपोर्ट
इटारसी । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी की आगामी चुनावों को लेकर बूथ सशक्तिकरण कार्य हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ब्राइट डिफेंस एकेडमी शासकीय कॉलेज के पास संपन्न हुई।
बैठक कि शुरुआत सर्वप्रथम भाजपा के पित्र पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई।
बैठक की शुरुआत में सर्वप्रथम भाजपा नगर मंडल इटारसी के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने संगठनात्मक वृत्त प्रस्तुत किया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने अपने उद्बोधन में कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा भारत देश प्रथम बार जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है, यह हम सभी देशवासियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। तत्पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा स्वयंसेवी संस्था के प्रदेश सह-संयोजक संदेश पुरोहित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक हमें पहुंचाना है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं इटारसी मंडल प्रभारी सुनील राठौर ने बूथ के करणीय कार्यों से अवगत कराया। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार अनेकों जन हितेषी योजनाएं निरंतर लागू कर रही है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ.नीरज जैन, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ.हेमा संदेश पुरोहित, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी, भाजपा नगर मंत्री सीमा सोनी, भाजपा नगर मंडल मंत्री ऋषभ दुबे, भाजपा नगर मंडल कार्यालय मंत्री अजय अज्जू अग्रवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी मनोज पोपली, शक्ति केंद्र संयोजक रंजीत चावला ,नगर मंडल आईटी सेल प्रभारी सौरभ मेहरा, सोशल मीडिया नगर सह- प्रभारी अनुज कुरेरिया, भाजपा महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष जागृति भदोरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल आनंद उटवार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर महामंत्री मयूर मालवीय, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री मनोज शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री आशा राव, अनुसूचित जाति महामंत्री रोहित साल्वे, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री दीपू पाटोदिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा आईटी-सेल प्रभारी चंदन बाथरी,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री निक्की सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा आईटी-सह प्रभारी शिवकांत मालवीय, अनुसूचित मोर्चा मंत्री शैलेश योना, शक्ति केंद्र आईटी सेल प्रभारी आशीष अग्निहोत्री, शक्ति केंद्र आईटी-सेल प्रभारी मयंक तोमर, शक्ति केंद्र आईटी सेल प्रभारी शिव भदोरिया, भाजपा कार्यकर्ता यतीश बस्तरबार भाजपा कार्यकर्ता अनिल जयसवाल आदि उपस्थित रहे। इस बैठक का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री मोहित मैना ने किया एवं आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल नगर उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा द्वारा किया।