रहटगांव मंडल के ग्राम आलमपुर में भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कि गई ।विकास यात्रा में संगठन के पदाधिकारी भी करें अपनी मौजूदगी सुनिश्चित
शनिवार को भाजपा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह सांखला ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की गई हैं। जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं और देश एवं प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। अब पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनता के बीच सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करें। ताकि जनता इस बात से अवगत हो सकें कि भाजपा सरकार उनके कल्याण एवं उत्थान के काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अनेकों योजनाएं शुरू की हैं। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। अब पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का दायित्व हैं कि वे जनता के बीच योजनाओं के बारे में विस्तार से बताए। सांखला जी ने कहा कि बूथ स्तर पर जनता को अवगत कराएं कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने संबल योजना जैसी अनेक जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया था। जिसे मुख्यमंत्री बनते ही शिवराजसिंह चौहान ने फिर से लागू किया। जनता के बीच पहुंचकर कन्यादान योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, समर्थन मूल्य पर गेहूं, मूंग की खरीदी, पीएम आवास योजना जैसी अनेकों योजनाओं की जानकारी दें और बताएं कि यह सभी भाजपा की सरकार में ही संभव हुआ हैं। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर तक होना है। जिसके फोटो एवं वीडियो विशेष एप पर अपलोड करें। श्री सांखला ने कहा कि 5 जनवरी को संत रविदास जयंती से प्रदेश में विकास यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और लोगों की समस्याओं का समाधान अफसरों के माध्यम से कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। आपकी समस्या का हल आपके द्वार, समरसता शिविर जैसे कार्यक्रमों से लोगों के काम भाजपा की सरकार में घर बैठे हो रहे हैं। रहटगांव मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सोलंकी, कोषाध्यक्ष श्रीराम चौहान ,अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय रामटेक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील भिलाला, किसान मोर्चा महामंत्री रामकृष्ण सोलंकी, रहटगांव मंडल महामंत्री अरुण गौर , रहटगांव मंडल मीडिया प्रभारी श्रीराम कुशवाह , अशोक गौर, धर्मेंद्र सोनी ,तेजपाल राजपूत,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रहटगांव से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट