टहरौली ( झांसी )आज अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 54 वा स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में शाखा
टहरोली में विश्व शान्ति दिवस समारोह आयोजित किया l 1 माह विशेष अखंड योग मेडिटेशन रखा गया जिसमें राजयोग के अभ्यास द्वारा समस्त विश्व में सुख–शांति की सकारात्मक ऊर्जा का योगदान दिया। उसके समापन दिवस पर केन्द्र प्रभारी बी के कविता बहिनजी ने यज्ञ पिता ब्रह्मा बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि नारी शक्ति को आगे रखकर विश्व के नव निर्माण का कार्य किया। प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने सर्व मनुष्य आत्माओं को एकता के सूत्र में बांधा जिससे मानवता की डोर ऐसी मजबूत बने जहा शांति, सद्भावना, और आपसी प्रेम स्नेह हों। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साकार संस्थापक ब्रह्मा बाबा ने 18जनवरी 1969मे इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, संस्था के सदस्य इस दिन को स्मृति दिवस के रुप मे मानते हैं। साथ ही उन्होंने परमसत्ता निराकार परमात्मा शिव का सत्य परिचय दिया।इसी बीच सभी भाई बहनों ने स्नेह पुष्पांजलि अर्पित की। बी के पूजा बहन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही साथ ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बी के कल्याणी बहन बी के दीक्षा बहन, गौरव गुप्ता रवि गुप्ता रामस्वरूप पटेल प्रदीप राजू अमरसिंह मुन्ना देवेंद्र सुनील गुप्ता कुलदीप संगीता कोशल्या सुधा
नेनवती राशि नीलम राधा कपूरी दयावंती भुरी मनु शिवि सीमा राजेंद्र रामवती रामकुवर ब्रजलता गुप्ता गायत्री मक्खन रामकली गोमती मानकुबर सुभद्रा द्रोपति संगीत धनकुवर रेशमा आदि मौजूद रहे ।रिपोर्ट सुरेंद्र प्रजापति