सीमा कैथवास की रिपोर्ट –
नर्मदापुरम/पचमढी । वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे को मुम्बई की ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय संस्था अदम्य का आर्गेनाइजेशन प्रसीडेंट नियुक्त किये जाने पर पत्रकारिता जगत की शीर्ष हस्तियों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की। मुम्बई की ख्याति लब्ध राष्ट्रीय सामाजिक और देश की मात्र सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था अदम्य के आर्गेनाइजेशन प्रसीडेंट नियुक्त किये गये है। राष्ट्रीय संस्था के अध्यक्ष दिनेश वर्मा एवं जूरी कमेठी की सहमति से संस्था ने श्री दुबे को यह महत्व पद प्रदान करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मनोज दुबे राष्ट्रीय संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी एवं विश्व ब्राह्मण समाज के ब्रांड एम्बेसडर के पद पर भी कार्यरत है। उनकी इस नियुक्ति पर देश की नामचीन हस्तियों, पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ गणमान्य साथियों ने संस्था के प्रति आभार जताया है।
श्री दुबे को राष्ट्रीय भारत गौरव सम्मान, राष्ट्रीय नारद सम्मान, राष्ट्रीय भारत भूषण आदि सम्मानो से नवाजा जा चुका है। श्री दुबे को पचमढी नगर कांग्रेस के बाईस प्रसीडेंट पंकज जायसवाल, भाजपा के नरेन्द्र गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजीव जायसवाल, पत्रकार राजीव अग्रवाल , पत्रकार सीमा कैथवास, पत्रकार लेखराज नानकाणी, पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी , गोविंद अग्रवाल, सादिक खान, ओमी यादव, परवेज खान, महेश श्रीवास्तव, खिलावन चंद्राकर आदि ने संस्था का आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रदान की है ।