सिवनी राजकुमार ठाकुर
*सिवनी*- गत दिवस मार्ग भूमि पूजन कार्यक्रम सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बामनदेही में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित तेंदूपत्ता मद से स्वीकृत 150 मीटर सीसी रोड का भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से तथा वनोपज सहकारी संघ दक्षिण सिवनी एवं सहकारी भारती के जिलाध्यक्ष घनश्याम सराठे*की अध्यक्षता एवं श्रीमती किरण भलावी अध्यक्ष जनपद सिवनी के विशिष्ट आतिथ्य
में किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक राय ने जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण जनों व विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में विधी विधान से पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, विनीत दुबे विधायक प्रतिनिधि, नदीम खान सरपंच मैली, परिक्षेत्र अधिकारी झांसी उसके सहायक परिक्षेत्र अधिकारी दशोलाल कुडेपा , समिति प्रबंधक राजेश उसके विभागीय अधिकारियों व ग्राम वासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।