प्रदीप gupta/ नर्मदापुरम/ भाजपा शिवपुर मंडल का सुघोष मंडल प्रशिक्षण यादव धर्मशाला शिवपुर में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में 60 मतदान केंद्रों से आईटी एवं सोशल मीडिया के प्रभारियों को मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने आईटी एवं सोशल मीडिया विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए आप विरोधी पक्ष के नकारात्मक प्रहारों का जवाब सकारात्मक रूप से दे। साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार के व्दारा किये गए विकास कार्यों के आमजन तक पहुँचाए। उन्होंने सोशल मीडिया का लाभ, आवश्यकता एवं उसकी बारिकियों के बारे में बताया। प्रशिक्षण वर्ग को भाजपा जिला मंत्री गोविंद पटेल, शिवपुर मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल, सोशल मीडिया के विधानसभा प्रभारी विष्णु लववंशी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन किसान मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुर्जर ने किया एवं कार्यक्रम का आभार शिवपुर मंडल के महामंत्री मनोज मंडलोई ने किया।