टहरौली (झाँसी) आज कस्बा टहरौली में सक्रिय पत्रकार टीम व क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के जन्म उत्सव के मौके पर दीपांजलि का आयोजन किया गया। जिसमें टहरौली के किले को रोशन किया गया।
कस्बा के सक्रिय पत्रकार टीम के संयोजन में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की दीपशिखा महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर नगर किले पर दीपांजलि का आयोजन किया गया इस मौके पर सक्रिय पत्रकार टीम के पत्रकारों ने कहा की महारानी लक्ष्मीबाई को दीपांजलि अर्पित करते उनकी वीरता और साहस को याद किया। महारानी लक्ष्मीबाई हमें स्वाभिमान का पाठ सिखा गई है। अंग्रेजों को कराया था भारतीय नारी की ताकत का एहसास। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से युद्ध करते हुए उन्हें भारतीय नारी की ताकत का एहसास करा दिया था। अंग्रेज सैनिकों को रानी झांसी के आगे घुटने टेकने पड़े थे। रानी झांसी के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण कर सभी उनके आगे नतमस्तक हैं। आगे कहा कि बुंदेली भूमि वीरों की नगरी है। यंहा के कण-कण में व्याप्त वीरों का लहू संघर्ष का क्रांति गीत गा रहा है। बुंदेली माटी जवानों से कह रही है। कि उठो आंखें खोलो इतिहास के पन्नों को पलट कर तो देखो रंगों में जो दिल में जज्बा अपने आप जग जाएगा। रानी झांसी और उनकी वीरता को समूचे विश्व में पूरे सम्मान के साथ याद किया जाता है। इस मौके पर टहरौली को दिए और मोमबत्तियों से जगमग किया गया जिसके चलते किले को निहारते देखता बन रहा था। पर अवध विहारी गाता तहसील अध्यक्ष (ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन), अमित जैन प्रधान (टहरौली किला),वरिष्ठ समाजसेवी आशाराम कुशवाहा पूर्व प्रधान (बमनुआ) ,महेश बामोरया(पूर्व प्रधान (टहरौली किला) मिथलेश मक़डारिया,अशोक सोनी, प्रीतम सिंह परिहार,मुमताज अली, रविन्द्र सोनी,गोलू परिहार,आर्यन सोनी,पत्रकार राजकुमार दीक्षित,रितेश मिश्रा,सक्रिय पत्रकार टीम के सदस्य राकेश कुशवाहा,बृजेंद्र सोनी ,संजय कुशवाहा, अंकित गौतम,रियाज अली,अनिल कुशवाहा बिजना, दृगपाल कुशवाहा, देवेश पटेल सुरेन्द्र प्रजापति,आदि मौजूद रहे।