संवाददाता तेंदूखेड़ा!-मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे एक बाइक सवार युवक 27 मील के पास घायल अवस्था में पडा रहा जिसे जबलपुर से लौट रहें 108 वाहन चालक ने उठाकर नगर के स्वास्थ केन्द्र लेकर आए। प्राप्त जानकारी अनुसार अभिनंदन पिता प्रभुदयाल उम्र 30 वर्ष निवासी मुड़िया थाना पाटन अज्ञात कारणों के चलते 27 मील के पास सडक पर घायल अवस्था पर पड़ा रहा। 108 वाहन पर उपस्थित डाक्टर अभिमन्यु सेन एवं पायलट सुखदेव वेन ने बताया कि हम लोग जबलपुर से लौट रहे थे तभी सडक किनारे देखो कि एक व्यक्ति घायल अवस्था पर पड़ा है जिसे हम लोग नगर के स्वास्थ केन्द्र लेकर पहुंचे जहा गंभीर घायल होने के कारण युवक को जबलपुर मेंडीकल कॉलेज रिफर कर दिया है।