भारत हर साल 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बर्थ एनिवर्सरी बाल दिवस को दर्शाने के लिए मनाता है।
बाल दिवस चाचा नेहरू के कार्य, शिक्षा में उनके योगदान के लिए मनाया जाता है।
इसी श्रंखला में दिनांक 14.11. 2022 दिन सोमवार को एसीसी सी एस आर के द्वारा चलाए जा रहे विद्या उत्कृष्ट परियोजना के 11 ग्रामों के 11 ब्रिज शिक्षा केन्द्रों में बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रमों में बच्चो ने बड़ चढ़ के भाग लिया।
साथ ही परियोजना द्वारा
चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया गया।
बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए चाचा नेहरू के जीवन से सीखे,आगे बढ़े और बच्चो के बीच विभिन प्रतियोगितायो का आयोजन किया गया।
जिसमें रंगोली, चित्रकला, म्यूजिकल चेयर, बलूंस गेम्स, इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान जिन बच्चों ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, उनको परियोजना के द्वारा पुरुष्कृत किया गया।
आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में एसीसी सी एस आर हेड श्रीमती ऐनेट एफ विश्वास की संयुक्त टीम एवं जनमंगल संस्थान के निर्देशक श्री महेंद्र खरे की अहम भूमिका नज़र आई।
विद्याउत्कर्ष परियोजना के टीम लीडर पीयूष लाल व सहायक परियोजना समन्वयक राजा मालवी, ब्रिज शिक्षा केंदो के शिक्षक मनोरमा जी, मनोजजी राखी जी,ललिता जी, दीपांती जी, वंदना जी,दीक्षा जी, प्रज्ञा जी, चंचल जी, व श्रुति जी का भरपूर सहयोग हुआ।
रिपोर्ट:- गुलशन चक्रवर्ती।