कटनी 14 नवंबर 2022 – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था में आम नागरिकों का सहयोग प्राप्ति हेतु स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की गतिविधियों से अवगत कराकर नागरिकों के मध्य स्वच्छता की अलख जगानें के प्रयास किये जा रहे है।
इसी तारतम्य मे सोमवार प्रातः नगर के विभिन्न वार्डों मे डोर टू डोर सेग्रीगेशन का कार्य किया गया जाकर नागरिकों को उनके घरों से निकलने वाले कचरे के प्रकारों की जानकारी प्रदान की जाकर गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग डस्टबिन मे रखने व निगम के कचरा वाहन में ही डस्टबिन का कचरा देने की अपील की गई।
सर्वेक्षण के तहत गठित टीम द्वारा आज वार्ड क्रमांक 27 एवं 30 में घर घर जाकर गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की विधि से अवगत कराया जाकर निर्मित खाद का उपयोग घरों के गमलों एवं बगिया में करने की अपील की गई।
नगर की सफाई व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर वार्ड क्र. 3 एवं 4 में जन जागरूकता अभियान चलाया जाकर स्थानीय रहवासियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की गतिविधियों के तहत सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु स्वच्छता के छोटे छोटे उपायों को अपनाने की अपील की गई। अमानक प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित होने की जानकारी दी जाकर अमानक प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा पन्नियों के स्थान पर कपड़े या जूट का थेले का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।