रिपोर्टर अमित राजपूत
कुँए से पानी निकालते समय कुँए में ही गिरने से एक महिला की जान चले जाने का मामला सामने आया है। घटना सागर जिले के देवरी थाना इलाके के केसली विकासखंड की है। जहां महिला की इस तरह जान चले जाने के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है। की थाना इलाके के थावरी गांव में 21 साल की लक्ष्मी राजेश गौड़ अपने खेत पर बने कुएं में कपड़े धो रही थे। जब उसने कुएं से पानी निकालने की कोशिश की उसी दौरान वो अपने आपको संभाल नहीं पायी और ये हादसा हो गया। बताया गया की खेत पर बना ये कुआं कच्चा और करीब 8 फ़ीट गहरा है। दुखद बात ये है की मृतिका लक्ष्मी का एक 15 महीने का छोटा बच्चा है।
मृतिका के पति का कहना है की घटना के समय वो खेत पर काम कर रहा था। जब पता चला तो कुएं से पत्नी को निकाला और अस्पताल लेकर आये। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी।
वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को पीएम के लिए देवरी अस्पताल भेजा गया। वहीं मामले को पुलिस ने जांच में लिया है।-