मऊरानीपुर भाई दूज के दिन जहां पर बहनों के द्वारा अपने भाइयों का खुशी-खुशी टीका किया जा रहा है। तो वही आज एक भाई अपने शादीशुदा बहन का पोस्टमार्टम कराने के लिए विवश हो रहा है।
आपको बता दें कि मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अक्सेव में नवविवाहिता शालिनी पत्नी सुमित अर्जरिया की मौत हो गई। तो वही सलिनी के परिजनों के द्वारा ससुराली जनों पर बहन को मार देने का आरोप लगाया गया।
जानकारी के अनुसार करुणेश त्रिपाठी एवं अवधेश तिवारी निवासी जालौन ने बताया कि उनकी बहन की शादी ग्राम अक्सेव में 4 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ससुराली जनों के द्वारा लगातार बहन को पैसों के लिए परेशान किया जा रहा था। तो वहीं रात्रि में ससुराली जनों के द्वारा बहन के साथ मारपीट करते हुए उसे फांसी पर लटका दिया गया साथ ही परिजनों को जानकारी दी गई कि उनकी बहन की तबीयत खराब है वह जल्दी आ जाएं। जिस पर शालिनी के भाइयों के द्वारा घर आकर देखा गया तो सलिनी की मौत हो चुकी थी। तो वहीं मामले की जानकारी लहचूरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भिजवाया। तो वहीं पूरे मामले को लेकर लड़की पक्ष वालों का कहना है कि ससुराली जनों के द्वारा उनकी बहन की हत्या की गई। लड़की के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से ही ससुराली जन मौके से गायब हो गए हैं। पैसों की मांग के साथ-साथ और भी कई गंभीर आरोप लड़की पक्ष के लोगों के द्वारा ससुराली जनों पर लगाए गए।
मऊरानीपुर से महेंद्र सिंह की रिपोर्ट