देवरी कला:-भारत जोड़ो यात्रा के जिला अध्यक्ष मुकुल पुरोहित के निर्देश पर देवरी विधायक आदरणीय हर्ष यादव की अनुशंसा एवं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल चौबे के निर्देशानुसार अभिषेक पुरोहित को भारत जोड़ो यात्रा का देवरी विधानसभा समन्वयक बनाया गया है।नया दायित्व मिलने पर अभिषेक पुरोहित ने शीर्ष नेतृत्व का एवं देवरी विधायक हर्ष यादव का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है। विधानसभा समन्वयक बनाए जाने पर विधायक प्रतिनिधि आशीष बाबा राजोरिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष आंचल आठ्या,रोहित स्थापक, सौरभ नामदेव, सेंकी राय, अंशुल शुक्ला, रविंद्र भाटिया, एवं सभी युवा कांग्रेस के साथियों ने बधाई शुभकामनाएं दी हैं।