जानकारी के अनुसार देशराज पुत्र नाम नारायण पांचाल निवासी कुआं गांव ने थाना प्रभारी लहचूरा के नाम प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने अपने पुत्री पूजा की शादी 20 मई 2022 को ग्राम पिपरोखर में की थी। ससुराली जनों के द्वारा पूजा को विवाह के बाद से ही लगातार परेशान किया जा रहा था। पति सहित ससुराली जन अतिरिक्त दहेज की मांग लगातार कर रहे थे साथ ही उनकी पुत्री पूजा को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। तो आज वही सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिस पर पूजा के पिता ने ससुराली जनों पर पुत्री को मार देने का आरोप लगाया साथ ही पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। तो वहीं घटना की जानकारी मिलने पर लहचूरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही शव को कब्जे में लिया।
मऊरानीपुर से महेंद्र सिंह की रिपोर्ट