पुलिस ने एक घर में उगा रखा गांजा जब्त किया है। 30 किलो के 141 हरे पौधे मिले हैं। मध्य प्रदेश के सतना जिले में इन्हें एक महिला ने उगा रखा था। पुलिस जब कार्रवाई करने पहुंची प्रदेश भर में नशे के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। ऐसी ही कार्रवाई करने पुलिस सतना जिले के जसो थाना इलाके के हरदुआ गांव पहु्ंची थी। सूचना मिली थी कि गांव में रहने वाली 46 वर्षीय महिला मोहवती कोल पत्नी स्व. संतोष कोल गांजे का कारोबार कर रही है। उसने घर में गांजा उगा रखा है।
महिला मोहवती ने घर के बाड़ में गांजा उगा रखा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा के 141 नग हरे पौधे उखाड़कर जब्त किए गए हैं। जब पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी तब आरोपी महिला अचानक जोर-जोर से हिलने लगी। अनाप-शनाप बकने लगी। इस तरह व्यवहार करने लगी कि उस पर भूत-प्रेत का साया है। हालांकि उसकी हरकत पर कुछ देर के लिए सब चौंक गए पर पुलिस ने नाटक समझते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।