कटनी। दिगम्बर जैन समाज कटनी द्वारा चेतनोदय तीर्थ गौशाला झुरही कटनी में पर्वराज पर्यूषण उपरांत सामाजिक समरसता को बनाए रखने हेतु क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री सकल दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति कटनी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटनी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, अध्यक्षता संतोष जैन मालगुजार, विशिष्ट अतिथि स.सि.प्रसन्न जैन, स.सि.सेठ उत्तम चंद जैन, जैन समाज अध्यक्ष संजय कुमार जैन, सुभाष जैन ट्रांसपोर्ट, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, श्रीमती इला जैन, श्रीमती अंकिता जैन मजिस्ट्रेट, पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन, सुभाष जैन सीनियर मैनेजर श्वेतांबर जैन समाज अध्यक्ष अनिल गोलछा, वरिष्ठ पार्षद मिथिलेश जैन, कोमलचंद जैन, मन जैन, सुनीत जैन, रमेश चंद भजन सागर, महेंद्र जैन, कैलाश राज, नत्थू लाल जैन, राकेश जैन कक्का, छोटे लाल जैन, कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत की उपस्थिति रही।
गौरतलब है कि कटनी नगर के जैन समाज के बुजुर्गों की कई वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए क्षमावाणी पर्व मनाया गया। जिसमे सर्व प्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी का चित्र अनावरण किया गया।सभी ने चित्र के सामने दीप प्रज्वलन किया। तदुपरांत मंगलाचरण हुआ। तत्पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों का सम्मान पंचायत के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने किया। इसके उपरांत क्षमा धर्म पर सभी के उद्बोधन हुए। सभी अतिथियों का सम्मान समारोह हुआ एवम सामजिक वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन डॉक्टर संदीप जैन ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा जैन पंचायत के सभी पदाधिकारियों एवम सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदत किये गए।
इसके बाद सम्पूर्ण जैन समाज का वात्सल्य भोज आयोजित हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक व्यक्तियों एवं संस्थाओं की शुभकामनाएं शामिल होती है। इस ऐतिहासिक क्षमावाणी महोत्सव को सफल बनाने हेतु श्री सकल दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति रजि कटनी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन दीपू संयुक्त सचिव एवं श्रीमती सीमा जैन तथा आभार दिगंबर जैन पंचायत समाज अध्यक्ष संजय जैन ने किया।