प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान नर्मदापुरम जिले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री दादा मधुकर राव हर्णे के निवास पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान आदरणीय दादा का मार्गदर्शन और स्नेहाशीर्वाद लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इस उम्र में भी संगठन के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, जिला प्रभारी राकेश जादोन्, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक, प्रदेश सह संयोजक पीयूष शर्मा, महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, संभागीय सह कार्यालय मंत्री मनोहर बढ़ानी, ओवीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया सौरभ यादव सहित वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।