नरसिंहपुर राजकुमार दुबे(पत्रकार)
नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल ने दी शुभकामना
गोटेगांव।गोटेगांवभारतीय जनता पार्टी के नेता और गोटेगांव के पूर्व जनपद अध्यक्ष संतोष दुबे को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने संतोष दुबे को जनपद पंचायत में अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जिला योजना समिति और जनपद पंचायत के समस्त विभागों की बैठकों में वे मौजूद रहेंगे। संतोष दुबे के सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल जनपद अध्यक्ष आरती सतीश पटेल बीजेपी जिला उपाध्यक्ष निधान सिंह पटेल जनपद उपाध्यक्ष जानकी दादू राम पटेल। सांसद प्रतिनिधि पंकज चौकसे सहित सभी जनपद सदस्यों ने उनका फूल माला से स्वागत किया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एकम सिंह पटेल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अभिषेक पटेल नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुमास्ता। कुंवर हेमेंद्र सिंह। ओम प्रकाश पटेल पार्षद डॉ जितेंद्र चौबे पार्षद जितेंद्र पुरोहित नेत राम पटेल अरविंद पटेल राजेश राजपूत दीपक सोनी बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं ने ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।