प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(इटारसी) शुक्रवार को हुए चाकू की घटना के बाद शहर में भय का माहौल व्याप्त है, जिसे लेकर अपराधों की रोकधाम को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम नगर भाजपा मंडल ने एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान, टीआई रामस्नेही चौहान को एक ज्ञापन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा। जिसमे मांग की कि शहर में निरंतर पुलिस की गस्ती बढ़ाई जाए एवं ड्यूटी पर तैनात गस्ती के पुलिस अधिकारी का नंबर व्हाट्सएप ग्रुप में हो जिससे सब को प्राप्त हो सके। शहर में सूरज गंज चौराहे से लेकर भारतीय स्टेट बैंक चौराहे तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा हो। इटारसी में हो रहे आए दिन शहर में अपराध रोकने में एक टीम गठित जिसमें सामाजिक एवं आमजनों का सहयोग लिया जाए। शांति समिति की बैठक में सामाजिक संगठन, व्यापारी बंधुओं सभी राजनीतिक दलों, आमजनों की सहभागिता से शांति समिति की बैठक हो। एसडीओपी, टीआई थाना इटारसी का मोबाइल नंबर व्हाट्सएप ग्रुप एवं दीवारों पर लिखवाया जाए। पुरानी इटारसी पुलिस चौकी को पुनः शुरू की जाए।इटारसी शहर में C C T कैमरे प्रमुख स्थानों पर लगवाए जाएं जिससे अपराध रोकने में काफी सहायता मिलेगी। ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से स्थानीय रेस्ट हाउस में भाजपा प्रदेश सह सयोजक संदेश पुरोहित, भाजपा महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कलपेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू दीक्षित, भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल, भाजपा नेता राजा तिवारी, भाजपा नेता जगदीश मालवीय, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू बकोरिया , पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, नगरपालिका सभापति राकेश जाधव, नगर भाजपा मंडल महामंत्री राहुल चोरे, भाजपा महामंत्री मोहित सिंह मैना, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, भाजपा नगर मंत्री ऋषभ दुबे, भाजपा कार्यालय मंत्री अज्जू अग्रवाल , सभापति मनजीत कलोसिया, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल , पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय चौरे, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद उटवार, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा बबीता चौहान , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शादाब खान, भाजपा नगर मंडल कोषाध्यक्ष विजय राजू अग्रवाल, भाजपा नेता अभिषेक कनौजिया, भाजपा नेता राजू परिहार, किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय, सांसद प्रतिनिधि मनोज पोपली, सांसद प्रतिनिधि हनु बंजारा, किसान मोर्चा महामंत्री मनोज शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी गौरव बडकुर, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ मेहरा, युवा मोर्चा जिला मंत्री गोपाल शर्मा, भाजपा नेता विनोद लोंगरे, लक्ष्मीनारायण चौहान, कैलाश रैकवार, हिमांशु देवहरे, बेअंत सिंह , रोहित बेसकर,विजय अग्रवाल, संजय चौधरी, किशन मालवीय, अशोक स्कल्ले, महामंत्री विनोद बरसे, आशीष शर्मा, गोल्डी सोनी, हरीश पटेल, बर्डे सचान, आदित्य सोनू मैना, अमन अग्रवाल, रोनक मालवीय, हैप्पी शर्मा, नीलेश मालवीय, कमलेश राजवंशी, यतीश बस्तरबार, हेमंत दीक्षित, मनीष यादव, तुषार केसवानी, प्रेम नारायण, कमलेश गौर, पप्पू कुरेले , आकाश प्रजापति, पुरन मेषकर , निक्की सिंह, चंदन बाथरी, शुद्धि गुप्ता एवं शेलेश योना के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।