रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। सर्व विप्र महासभा एवं स्पोर्ट्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश दुबे को रीजनल संगठित पत्रकार संघ सम्पूर्ण भारत के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया हैं। मुकेश दुबे की यह नियुक्ति पत्रकारों के हित में किए जा रहे कार्य कुशलता को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। श्री दुबे ने बताया कि मेरी प्रथम प्राथमिकता पत्रकारों एवं जनता के हित में आवाज उठाना और पत्रकार हित में न्याय दिलाना होगी। सौंपे गए दायित्व पर मैं राष्ट्रीय संघ का आभार व्यक्त करता हूं। मध्यप्रदेश में पत्रकार साथियों की एक मजबूत टीम बनाकर कार्य करने के लिए सदा अग्रसित रहूंगा। इस नियुक्ति पर वरिष्ठ संपादक रविन्द्र वैष्णव ,उमाकांत व्यास,विनोद सूर्यवंशी ,आरएन मालवीय, वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वास सोनी, पत्रकार सीमा कैथवास,पत्रकार पंकज शुक्ला, मोहन यादव, आलोक शर्मा,रत्नेश दुबे दिनेश नायर, विनोद चोरे, देवकीनंदन यादव,शैलेन्द्र तिवारी,जयशंकर तिवारी, नीरज बहोतरा ,दीपक पचलानिया,यश शर्मा प्रियंक दुबे, आनंद उपाध्याय, संजय उपाध्याय इत्यादि ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।