मध्य प्रदेश के दतिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार तड़के 4 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं और लड़कियां शामिल है। वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। हादसा दूसरडा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ। सभी ग्रामीण रातनगढ़ मंदिर में जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे, इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा।मिली जानकारी के अनुसार घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमे से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे की सूचना के बाद एसपी वीरेंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर हादसे के बारे में जाना।