कटनी। इन दिनों माई नदी /सिमरार नदी को पुनः जीवन प्रदाय करने जिला प्रशासन,नगर निगम व आम जनों के द्वारा एक विशेष अभियान चला कर माई नदी काे फिर से जीवन देने का कार्य दिनांक 1 में 2024 से शुरू किया गया है।इसी क्रम में आज निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा माई नदी पुनर्जीवन हेतु चल रहे कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री शुक्ल द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उक्त कार्य लगभग एक माह तक चलाया जावेगा।6