सँवादाता- महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ़ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी के पैतृक ग्राम पुरैना में स्वर्गीय रोपेन्र्द लोधी की स्मृति में आयोजित श्री राम कथा एवं शिव रूद्र अभिषेक के पांचवें दिन कथा मर्मज्ञ कनिष्ठ जगत गुरु देव स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज ने श्री राम कथा में सीता स्वयंवर की कथा सुनाई श्रोता भगवान श्री राम की भक्ति में झूम उठे। उन्होंने श्रोताओं को राम के आदर्श अपनाने को प्रेरित किया। कहा विश्व स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार, अत्याचार आदि दानव रूप विचारों को समाप्त करने की आवश्यकता है। जिसके लिए उन्होंने भगवान के प्रति आस्था रखने व उच्च आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। वहीं श्री राम कथा सुन भावुक हुए श्रोता।
श्री राम कथा के आयोजक लोधी ट्रेवल्स के सुप्रीमो सीपर राम लोधी, मुख्य यजमान ईश्वर लोधी, अधिवक्ता कमल लोधी, नारद लोधी, विष्णु लोधी,अधिवक्ता दिव्यपाल लोधी, इन्जीनियर मेघराज लोधी, इन्जीनियर नयन लोधी, भार्गव लोधी, चाणक्य,कोमल,सोनू,थानू, अशोक, राम कुमार, आदि समस्त लोधी परिवार सेवा में लगे रहे।