प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (पिपरिया) यूं तो दीपावली खुशियों का त्योहार है, पर दीपावली का असली मजा तो तभी है,जब कोई अपनों के साथ दूसरों को भी खुशी दे सके। इस खुशी में अपने वृद्धजनों कैसे भूल सकते हैं, जिनकी की वजह से आज हमारा अस्तित्व है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिवाली के पर्व पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नया बस स्टैंड स्थित वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्धजनों के साथ दिवाली के पर्व को मनाया। महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने वृद्ध आश्रम में दिया जलाये तथा वृद्धजनों में मिठाई एवं फल वितृत कर वृद्धजनों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। स्वयंसेवकों ने वृद्ध जनों के साथ बहुत मजे किए जिसमें वृद्धजनों के चेहरों पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली। वृद्ध जनों ने स्वयंसेवकों के साथ दिए जलाए एवं फुलझड़ी अनारदाना, चकरी आदि जलाकर अपने बचपन को याद किया। यह समस्त कार्यक्रम शहीद भगत सिंह शासकीय स्नात कोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश मेहरा के संरक्षण में हुआ। इसमें महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्र इकाई) कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर इमरान खान की देखरेख में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई के स्वयंसेवक अनुज कुमार भार्गव, संजय अहिरवार, राहुल, नितेश नाथ, प्रवांशु, आदर्श चौबे, पंकज मेहरा, बिहारी ठाकुर, साजन आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया। वृद्धजन एवं स्वयंसेवक एक दूसरे से मिलकर अत्यधिक खुश हुए।