फंदे पर झूलता मिला पुलिस एसआई का शव
सागर जिले के देवरी थाना में लगभग 3 वर्षों से पदस्थ एक एसआई का शव उसी के घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला | एसआई के फंदे पर झूलने की खबर से छेत्र में सनसनी फैल गई | वहीं इस खबर को सुनकर जिला एसपी और अडिशनल एसपी देवरी पहुंचे | पुलिस टीम जाँच में जुटी है कि आखिर मामला हत्या का है कि आत्महत्या का है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम देवरी में देवरी थाना में पदस्थ एसआई के फांसी के फंदे पर झूलने की खबर से झुनकू बार्ड में लोगों की भीड़ लग गई | उपनिरीक्षक आरडी टेकाम बीते लगभग 3 वर्षों से झुनकू बार्ड में किराये के माकन में निवास करते | बताया जाता है की घर में कोई नहीं था | पत्नी देवरी से बहार गई हुए थी | दोपहर को छत की कुंडी से बंधे फंदे पर आरडी टेकाम का शव झूलता मिला |
पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है की मामला हत्या का है या आत्महत्या का है | फोरंसिक जाँच के टीम भी मौके पर रवाना हुई | घटना की खबर लगते ही सागर से पलिस अधीक्षक और सहायक अधीक्षक देवरी पहुंचे और घटना के शीघ्र पड़ताल करेने के निर्देश दिए | सागर एसपी तरुण नायक का कहना है कि फोरंसिक जाँच टीम की रिपोर्ट के आधार पर जाँच कराई जाएगी | शीघ्र जाँच के आदेश दिए गए है | इस मामले में एसडीओपी स्तर पर जाँच कराई जाएगी |