इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत इटायल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी आज इलायल निवासी महेश आर्य संतोष आर्य शिवचरण बाल्मीकि के मृतक हुए किसान परिवार के लोगों से मिले। साथ ही उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार हरिश चंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष भगवानदास कोरी राहुल रिछारिया चंद प्रकाश चौरसिया मनोज गुप्ता सोनल पटेल संजीव निरंजन मोहम्मद फैजान जनरल सेक्रेटरी झांसी व अन्य कार्यकर्ता परिजनों से मिले। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण एवं ग्राम प्रधान संजय सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मऊरानीपुर से महेंद्र सिंह की रिपोर्ट